फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prime Ministerial Face: नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं? ललन सिंह ने किया खुलासा

Fri, 19 Aug 2022 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इससे पहले जदयू अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
राजीव रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? इसे लेकर रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच जदयू चीफ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के दावेदारों में नहीं हैं। हालांकि, अन्य पार्टियां चाहें तो वे भी एक विकल्प बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा के खिलाफ एकजुट विपक्ष हो और वह इस दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन




इससे पहले जदयू अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी। सिंह ने कहा था कि भाजपा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले 40 लोकसभा सीटें हार जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें