फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं: सुशील मोदी

Thu, 27 Jun 2013 01:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपारण के बगहा में हुई पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने गए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पुलिस और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। एक युवक को पहले जीप से कुचला, फिर जिंदा देखकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसी के बाद जनाक्रोश भड़क उठा।

मोदी ने घटनास्थल का मुआयना करने एवं सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि बिहार में सरकार जैसी कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन


माले का बिहार आज बंद

बगहा गोलीकांड के विरोध में भाकपा माले समेत पांच वामपंथी दलों ने गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद की पूर्व संध्या पर पार्टी की ओर से उत्तर बिहार के कई जिलों में रैली निकालकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।

भाकपा माले नेता दयानंद द्विवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव कृष्णमोहन समेत कई नेताओं ने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बेलगाम हो गई है और आए दिन आम लोग पुलिसिया दमन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें