फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी का नीतीश पर एक और हमला, कहा- सीएम इतिहास के पन्नों तक ही सीमित हैं

Fri, 06 Nov 2020 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में शनिवार को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इसके पूर्व संध्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा।

विज्ञापन


महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार इतिहास के पन्नों तक ही सीमित हैं और हमारी चिंताएं बिहार के वर्तमान और भविष्य के लिए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हम पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और राज्य की देखभाल करने में असमर्थ हैं। मगर उन्होंने कल खुद रैली में घोषणा की कि यह उनका आखिरी चुनाव है।


तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके लिए यह आखिरी चुनाव है, उन्हें वोट देने से क्या फायदा। उनकी कोई जवाबदेही नहीं होगी। अगर बिहार अगले पांच वर्षों में बर्बाद हो जाता है तो किसे जवाबदेह ठहराया जाएगा? वह (नीतीश कुमार) पहले ही जिम्मेदारी से हाथ धो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बता दें कि शनिवार को बिहार चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण का चुनाव 15 जिलों में 78 सीटों पर होना है। तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण में इन 15 जिलों में मतदान होगा, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें