फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक

Sun, 10 May 2026 12:39 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जदयू पार्टी के नेताओं की बैठक की। बैठक में बड़े बड़े नेता शामिल हुए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैठक करने के कई मायने हैं। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू कोटे के नवनियुक्त मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जदयू के कद्दावर नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी रही। मंत्री अशोक चौधरी और लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ शासन और रणनीति को लेकर देर तक मंथन चला।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: अब वेतन-पेंशन के बदले एडवांस पैसे ले सकेंगे कर्मचारी और पेंशनभोगी, सम्राट सरकार ने दिया तोहफा

स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुई विशेष चर्चा 
मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना और सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराना था। नीतीश कुमार ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने विभागों के कामकाज में तेजी लाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें। बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभागीय कामकाज और भविष्य की स्वास्थ्य रणनीतियों को लेकर नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ फीडबैक साझा किया। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम ऐसा कीजिए जिससे जनता के बीच सरकार की छवि को और अधिक बेहतर हो  सके।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए

कोलकाता से लौटते ही सक्रिय हुए दिग्गज
जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा एक दिन पहले ही कोलकाता में थे, जहाँ उन्होंने पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। इस शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। कोलकाता से लौटने के तुरंत बाद इन दोनों नेताओं ने नीतीश कुमार को वहां की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। इन दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें