फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 'बुर्का पहनो, यह मांस खाओ, मजहब स्वीकार करो'- इस जुल्म पर फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची शिक्षिका

Sun, 10 May 2026 12:30 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

The Kerala Story in Bihar : दूसरे धर्म की लड़की को प्यार में फांसने और फिर मजहब बदलने के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने का मला एक बार फिर बिहार में सामने आया है। इस बार मुजफ्फरपुर जिले से जुल्म की कहानी सामने आई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की यह घटना सुर्खियों में है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर एक महिला शिक्षिका को गंभीर प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन करने, इस्लामिक परिधान बुर्का पहनने और प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

पीड़िता ने क्या क्या आरोप लगाए?

पीड़िता ने बताया कि वह पेशे से शिक्षिका है और वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा ली जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा तैयारी कर रही है। ससुराल पक्ष द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने ससुर, सास, देवर और देवरानी को नामजद आरोपित बनाया है। महिला का आरोप है कि उनकी बात नहीं मानने पर उसे हत्या की धमकी दी जा रही है।


पंचायत के जरिए दबाव बना रहे थे ससुराल वाले

पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग पंचायत के माध्यम से उस पर दबाव बना रहे हैं। साथ ही वे इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और दूसरे धर्म की परंपराएं अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस्लामिक परंपराओं को मानने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है और सभी मिलकर बेरहमी से मारपीट करते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक

विज्ञापन

जानिए पुलिस क्या कह रही है? 

इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें