फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश कुमार की सरकार ने धान खरीद के लिए एसएफसी को दिए 6 हजार करोड़ रुपये

Wed, 23 Dec 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की तीसरी बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार को कैबिनेट की इस बैठक में बिहार के विधि विभाग, गृह विभाग और पथ निर्माण विभाग में सैकड़ों पदों के सृजन पर मुहर लगी है।

विज्ञापन


इसके अलावा धान खरीद के लिए सरकार ने एसएफसी को 6 हजार करोड़ की राशि दी है। इसके साथ गया, कटिहार, मधुबनी, नवादा, हाजीपुर और वैशाली के अनुमंडल न्यायालय में 128 पदों के सृजन की अनुमति मिली है।

बैठक में बिहार कर्मचारी राज्य एलोपैथिक बीमा चिकित्सा पदाधिकारी नियमावली 2020 की स्वीकृति दी गई है। नीतीश कैबिनेट की इस  बैठक में ऋण गारंटी के लिए 3500 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उड़ीसा में नया बिहार भवन बनाने को भी मंजूरी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें