फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने मनाया अपना 62वां जन्मदिन

Sat, 02 Mar 2013 10:18 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 62वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बिहार विधानसभा में उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विपक्षी दल के नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री के सदन में प्रवेश करते ही उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री पी के शाही, मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई लोगों ने सदन से बाहर ही मुख्यमंत्री को बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा के विधायक विनोद सिंह ने भी मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने की शुभकामना देते हुए कहा कि पिछली बार की तरह ही इस वर्ष भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वे नए कपड़े पहन कर उनको बधाई देने सदन में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का जन्म एक मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें