फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Krishna Shastri : तेज प्रताप एयरपोर्ट पर रोकेंगे, यहां पक्ष में पोस्टर लगे, वहां विपक्ष में परिवाद

Mon, 01 May 2023 04:17 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में सोमवार को राजधानी की मुख्य सड़कों पर पोस्टरबाजी हुई तो इस कार्यक्रम के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवार दायर करने की भी खबर आई। इस कार्यक्रम को लेकर सत्ता-विपक्ष के नेता भिड़े हुए हैं।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस महीने पटना आने वाले हैं। है तो धार्मिक कार्यक्रम, लेकिन इसपर सत्ता और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ गया है। पहले गांधी मैदान नहीं देने पर सरकार को ट्रोल किया गया। फिर तेज प्रताप यादव ने एलान कर दिया कि एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने देंगे। सत्तारूढ़ राजद के मंत्री तक मोर्चा खोलकर बैठ गए हैं। हर समय कुछ न कुछ हो रहा है या बोला जा रहा है। सोमवार को शास्त्री के पक्ष में राजधानी की मुख्य सड़कों पर पोस्टरबाजी हुई तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवार दायर करने की भी खबर आई।

विज्ञापन


नीतीश सरकार के दो मंत्रियों ने खोला मोर्चा
बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पटना एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने देने का एलान कर रखा है तो राजद कोटे के ही दूसरे मंत्री सुरेंद्र राम ने धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी बताते हुए बहिष्कार करने की घोषणा की है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर निर्माण पर सवाल उठाया था और अब धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के खिलाफ वह भी मोर्चा खोल चुके हैं।

पटना में पोस्टर लगाकर किया समर्थन
बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर माहौल लगातार गरम हो रहा है। इसका असर राजनीतिक दलों के दफ्तरों तक सीमित नहीं है। सड़कों पर भी यह दिखने लगा है। सोमवार को दोपहर बाद पटना के अति व्यस्त आयकर गोलंबर (Income Tax Golumbar) पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। लोगों ने इस दौरान शास्त्री के जयकारे भी लगाए और कार्यक्रम को लेकर सरकार के रुख पर नाराजगी दिखाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में एडवोकेट ने दायर किया परिवाद
पटना में कुछ बड़ा हो या होने वाला हो और परिवादों के लिए चर्चित मुजफ्फरपुर में कुछ न हो, यह अमूमन संभव नहीं होता। बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सोमवार को मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर हुआ है। खुद को भगवान का अवतार बताए जाने पर उनके खिलाफ यह परिवार अधिवक्ता सूरज कुमार ने दायर किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें