बारिश ने करा दी बिहार में 'सरकार' की फजीहत भोजपुर में राज्यपाल की गाड़ी कीचड़ में अटकी, एसपी-डीएम ने उन्हें जिप्सी पर निकाला। चिराग पासवान इस तस्वीर के साथ नीतीश कुमार को ट्रोल कर रहे, क्योंकि सीएम का पोस्टर जलजमाव में डूबा है। 20.4 एमएम बारिश ने सरकारी तैयारी का सच खोल दिया। गांधी मैदान के आसपास का हाल भी बुरा। शहर की वीआईपी सड़कें लबालब भर गईं। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के पास इस तस्वीर को लोगों ने कैद किया। 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़ गिरे, कई जगह लोग घायल हुए। आंधी-पानी में बिजली गायब हो गई। जलजमाव के लिए 155304 पर कॉल कर बताने कहा गया है, लेकिन अभी के मौसम में तो हर जगह संकट है। भोजपुर में जहां गवर्नर का कार्यक्रम था, वहां की हालत दिखा रही तस्वीर।