फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दरभंगा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास से बरामद हुआ बिना सिम का मोबाइल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 May 2023 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा कमतौल मार्ग पर सड़क किनारे निस्ता गांव में सोमवार की सुबह बगीचे में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। शव दिखने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। फिर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में सोमवार की सुबह एक ईंट भट्ठे के पास बगीचे में आम के पेड़ से लटकी एक युवक की लाश मिली। उसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा कमतौल मार्ग पर सड़क किनारे निस्ता गांव की है। यहां बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव कमतौल भरवाड़ा मार्ग पर निस्ता चौक से लगभग तीन सौ फुट दूर जमील अख्तर के बगीचे में मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह लोग ईंट भट्ठे पर काम करने गए। इस दौरान लोगों की नजर आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटके युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पेड़ से लटकी लाश जमीन से कुछ ही कुछ ही ऊंचाई पर झूल रही थी। मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से पुलिस बात कर रही है।

सूचना मिलने के बाद सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फिर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं, मृतक युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। मृतक युवक ने भूरे रंग की पैंट, टी-शर्ट, कपड़े के जूते और मोजा पहने हुए हैं। पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें सिम नहीं है। वहीं, थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें