फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने VIP कल्चर रोकने को उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब वीआईपी कल्चर खत्म करने और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन


नीतीश ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों पर लगने वाले सायरन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि इससे राज्यपाल, हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, फायर बिग्रेड की गाड़ियों और एंबुलेंस को छूट दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मुख्यमंत्री ने यह निर्णय गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिया। नीतीश ने पटना में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर खासी चिंता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। सीएम ने पुलिस, वन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अभियान चलाकर वाहन चालकों को होरन का कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

प्रमुख गृह सचिव आमिर सुभानी और डीजीपी पीके ठाकुर भी इस दौरान बैठक में मौजूद रहे। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों द्वारा लगातार अस्पताल और शिक्षण संस्‍थाओं के सामने होरन और हूटर का प्रयोग करने के कारण मुख्यमंत्री को इस संबंध में कदम उठाने पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें