फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हमलों पर नीतीश बोले, ‘चोर मचाए शोर’

Tue, 30 Jul 2013 12:01 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगातार हमले किए जाने को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘चोर मचाए शोर’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन से बाहर आने के लिए भाजपा ने मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में जिस तरह के हालात पैदा कर दिए गए थे वैसे में हम लोगों ने जो कदम उठाया है उसके अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता उनके खिलाफ आधारहीन और बिना किसी तर्क के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। असल में भाजपा के पास मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है और राजग में विभाजन के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि भाजपा अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए बिहार में उनके खिलाफ गैर राजनीतिक मुद्दे उछाल रही है।

इस बीच कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि फिलहाल किसी पार्टी से गठबंधन करने के बारे में विचार नहीं किया गया है।

हालांकि उन्होंने यह कहकर इस बात को उम्मीद की हवा भी दी कि कल किसने देखा है। उन्होंने कहा कि जेडीयू ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें