फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा में क्षतिग्रस्त मंदिर, मस्जिदों की मरम्मत कराएगी नीतीश सरकार

Sat, 07 Apr 2018 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन

बीते दिनों सांप्रदायिक हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त मंदिर और मस्जिदों की नीतीश सरकार मरम्मत कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए रकम को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामनवमी के दौरान बिहार में कई जगहों पर हिंसा भड़की थी। 

अधिकारियों के मुताबिक, समस्तीपुर, नवादा और औरंगाबाद में हुई हिंसा से पीड़ित लोगों के मुआवजे के लिए भी राशि आवंटित की गई है। गृह विभाग ने गुदरी मस्जिद और जिया-उल-उलूम मदरसा की मरम्मत कराने के लिए दो लाख 13 हजार 700 रुपये की मंजूरी दी है। 

इसी प्रकार औरंगाबाद में हुई हिंसा के पीड़ित लोगों के मुआवजे के लिए भी 25 लाख रुपये की राशि आवंटित की है। यहां कई दुकानें फूंकी गई थीं। सरकार ने नवादा हिंसा में प्रभावित लोगों के मुआवजे के लिए भी आठ लाख 50 हजार रुपये की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें