फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षकों के लिए 7 हजार नए पद होगी बहाली, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी चलाएगी बिहार सरकार

Wed, 22 Mar 2023 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शिक्षकों अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार ने 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है। यह सभी शिक्षक विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
पटना के किसान समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षकों अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार ने 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है। यह सभी शिक्षक विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल किए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर मंगलवार देर शाम नीतीश कैबिनेट पर मुहर लगी। बिहार सरकार का दावा है कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


अब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें 35 प्रस्ताव पर मुहर लगी। शिक्षा से जुड़े कई मुद्दे पर मुहर लगी। इसमें फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार अब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी। साथ ही मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी सरकार चलाएगी। यानी सरकार अपने बलबूते पिछले और अति पिछले वर्ग के बच्चों को छात्रवृति देगी। 

वेतन-भत्ते में 30 से 35 हजार प्रतिमाह तक बढ़े
कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों के वेतन-भत्ते भी 30 से 35 हजार प्रतिमाह बढ़ जायेंगे। अब यह राशि बढ़कर प्रति माह पौने तीन लाख तक रुपए मिलेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के मंत्रियों के वेतन भत्ता पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने MLA, MLC विधानमंडल में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक व सचेतक के वेतन-भत्ते में वृद्धि की थी। उन्हें 2.50  लाख रुपये प्रति माह मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें