फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में लगेगी अरुण जेटली की मूर्ति, राज्य उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जयंती: नीतीश कुमार

Sat, 31 Aug 2019 01:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि भाजपा के दिग्गज नेता और दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिमा को राज्य में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा उनके जन्मदिन को हर साल राज्य समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में की।

विज्ञापन

 

कुमार ने कहा कि बिहार में हम लोगों को सेवा करने का जो मौका मिला है उसमें अरुण जेटली की महत्वपूर्ण भूमिका है।  बता दें कि 24 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। बिहार के मुख्यमंत्री ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया था। उन्होंने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी। कुमार ने बताया था कि जेटली से उनके व्यक्तिगत संबंध थे।

फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर जेटली के नाम पर रखा गया

दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 28 अगस्त को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर उसे अरुण जेटली स्टेडियम के नाम पर रखने का फैसला लिया है। इसका नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें