फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर साथ आए नीतीश और निलंबित सांसद लल्लन

Thu, 23 May 2013 01:34 PM IST
पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय तक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) से दूर रहे निलंबित सांसद राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आए।
विज्ञापन


लखीसराय में बुधवार को विभिन्न यजनाओं के शिलान्यास के मौके पर दोनों ने मंच साझा किया। नीतीश कुमार ने अपनी सेवा यात्रा के क्रम में इन योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर नीतीश कुमार और लल्लन सिंह ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की।

यहां आयोजित जनसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि घर का रूठा आदमी कितने दिन रूठा रहेगा। सुबह का रूठा शाम को घर लौट आता है। उन्होंने लल्लन सिंह के आने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


वहीं, लल्लन सिंह ने भी नीतीश कुमार की तारीफों की झड़ी लगाते हुए उन्हें पूरी तरह ईमानदार बताया। उन्होंने अपने पुराने साथी नीतीश के रास्ते के कांटे हटाने का संकल्प भी लिया।

पहले साथ, फिर हुई बगावत
उल्लेखनीय है कि लल्लन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश के पुराने साथी हैं। वह जदयू से झगड़े के बाद कांग्रेस के साथ चले गए थे।

उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार से बगावत कर दी थी। चुनाव में जदयू के खिलाफ काम करने के लिए लल्लन सिंह को निलंबित भी कर दिया गया था। उस समय उन्होंने जदयू को एक प्राइवेट कंपनी भी कहा था।
विज्ञापन


लल्लन सिंह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और समता पार्टी बनने के दौर से नीतीश कुमार के साथ रहे हैं। वह बिहार की प्रभावशाली भूमिहार जाति से आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें