फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देहाती औरत की तरह झगड़ रहे हैं नीतीश'

Sun, 03 Nov 2013 01:01 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार मारे जलन के नरेंद्र मोदी से किसी देहाती औरत की तरह झगड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सिंह हाल में हुए विस्फोट के शिकार राजनारायण सिंह के परिवार वालों से मोदी के मिलने जाने के बाद हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा जिस तरह से वह नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं वह एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। वह उनकी छोटी मानसिकता का सुबूत है।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि कुछ लोग राज्य की एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन मैं कहता हूं कि वह ही माहौल को विषाक्त कर रहे हैं। हालांकि ऐसा होने नहीं देगी।

जनता दल यूनाइटेड के एनडीए से अलग होने से पहले सिंह नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के लिए तय किए गए प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी उनसे मिलने राजकीय गेस्ट हाउस और हवाईअड्डे पर नहीं पहुंचे। वहां सिर्फ एक डीएसपी स्तर का अधिकारी था।

हवाईअड्डे पर मोदी की सुरक्षा की निगरानी के लिए कोई भी बड़ा अफसर नहीं था। यह सब नीतीश को खुश करने के लिए किया गया।

नरेंद्र मोदी शनिवार की रात सवा ग्यारह बजे पटना पहुंचे और उन्हें सीधे राजकीय गेस्टहाउस पहुंचाया गया। यह गेस्टहाउस नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित निवास की दूसरी ओर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें