फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बक्सर डीटीओ का आतंकी कनेक्शन, एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया

Sat, 09 Dec 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 बिहार से लश्कर के संदिग्ध आतंकी धन्नू राजा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एनआईए ने एक और कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने बक्सर के परिवहन पदाधिकारी दिवाकर झा को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बक्सर में डीटीओ अधिकारी के तौर पर कार्यरत दिवाकर झा को एनआईए ने दिल्ली स्थित मुख्यालय बुलाया है। एनआईए को बक्सर डीटीओ दिवाकर झा के वाराणसी से गिरफ्तार आरोपी शेख नईम उर्फ सुहैल खान को कई धमाकों में कथित कनेक्शन होने के संकेत मिले हैं। इन संकेतों के बाद एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

 बक्सर से पहले 2015 में दिवाकर झा गोपलगंज में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। एनआईए की टीम को बक्सर डीटीओ और आतंकी नईम की एक फोटो हाथ लगी है। एनआईए का मानना है कि संदिग्ध आतंकी नईम के साथ दिवाकर के काफी करीबी संबंध थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि गोपालगंज सरेया मुहल्ले से बीते एक दिसंबर को बेदार बख्त उर्फ धन्नू राजा की गिरफ्तारी हुई। लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी होने के बाद से एनआईए की टीम गोपालगंज में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें