फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में कार के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव पंखे से लटकाया, ससुराल वाले फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 23 Apr 2023 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

मृतका की छोटी बहन शालू कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे उसकी बहन का फोन आया। उसने रोते हुए बताया की ससुराल वाले दहेज में स्कार्पियो गाड़ी की मांग कर उससे मारपीट कर रहे हैं। आज मार डालेंगे। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में ससुराल वालों ने दहेज में कार (स्कार्पियो) के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव पंखे से लटका दिया। यह घटना शनिवार की रात मनुआपुल ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव में घटी। सूचना पर पुलिस रविवार की सुबह घटनास्थल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों को सौंप दिया। मृतका की पहचान मनुआपुल ओपी क्षेत्र के बसंतटोला निवासी सूरज यादव की पत्नी पूजा देवी (22) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के पिता बिजेंद्र प्रसाद यादव बगहा पुलिस जिला के पटखौली ओपी क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर घिघौरी के रहने वाले हैं। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मृतका पूजा देवी की शादी की फोटो

मृतका की छोटी बहन शालू कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे उसकी बहन का फोन आया। उसने रोते हुए बताया की ससुराल वाले दहेज में स्कार्पियो गाड़ी की मांग कर उससे मारपीट कर रहे हैं। आज मार डालेंगे। इसके बाद फोन कट गया। इस सूचना पर रविवार की सुबह उसके पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि वहां पुलिस मौजूद है। घर के लोग फरार हैं। उसकी बेटी का शव पलंग पर रखा है।

मनुआपुल ओपी के एसआई नवीनचंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग उसके घर गए। इस दौरान देखा कि तीन मंजिला घर की ऊपरी मंजिल पर दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से नवविवाहिता का शव लटक रहा है। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

मृतका के पिता ने बताया कि पूजा कुमारी की शादी इसी साल 27 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में स्कार्पियो गाड़ी के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने जमीन बेचकर गाड़ी देने को कहा था। लेकिन ससुराल वालों ने इसी बीच उसे मार डाला। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग घटना को पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें