फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बक्सर चंदन हत्या कांड में नया मोड़, प्रेमिका ने मारी थी गोली, घर से बरामद हुई पिस्तौल, दो गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

पुलिस अधिकारी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मृतक की प्रेमिका को ढूंढ निकाला है। उसने यह स्वीकार किया है कि उसी ने गोली मारकर अपने प्रेमी की हत्या की है। स्थानीय थाने के साथ मिलकर डीआईयू की टीम ने तकनीकी आधार पर जांच पड़ताल करना शुरू किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
विज्ञापन
मृतक चंदन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बक्सर चंदन हत्या कांड में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जिले के कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरियांव गांव निवासी चंदन सिंह की हत्या क्रिकेट खेलने के दौरान नहीं हुई। बल्कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रेमी की किशोरी प्रेमिका ने ही गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने डीआईयू टीम की सहायता से दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, किशोरी प्रेमिका के यहां से वह पिस्टल भी बरामद हो गई है, जिससे चंदन की हत्या हुई थी। SP की ओर से शाम को PC के दौरान विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मृतक की प्रेमिका को ढूंढ निकाला है। उसने यह स्वीकार किया है कि उसी ने गोली मारकर अपने प्रेमी की हत्या की है। स्थानीय थाने के साथ मिलकर डीआईयू की टीम ने तकनीकी आधार पर जांच पड़ताल करना शुरू किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो चंदन ने अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ बाइक पर घूमता देख लिया था। फिर उसने खुद ही लड़की को हथियार देकर पहले उसे और फिर अपने आप को गोली मारने के लिए कहा था। लड़की ने जैसे ही ट्रिगर दबाया गोली युवक को जा लगी और उसकी मौत हो गई। बाद में प्रेमिका वहां से चली गई और खुद को गोली नहीं मारी।
विज्ञापन


दरअसल, 18 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई थी। चंदन के पिता ने तीन नामजदों पर FIR दर्ज भी कराई थी। पुराने विवाद में गोली मारने की बात कही गई थी। उसके बाद से ही जिले के SP मनीष कुमार खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि ज्यादा जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें