फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखा है नीतीश कुमार का नया घर?

विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने अपने इस घर की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं।
विज्ञापन


इस तस्वीर में वे अपने नए घर के दफ्तर में हाथ में चाय की प्याली लिए दिख रहे हैं।

नए घर में नई शुरुआत

नीतीश ने फेसबुक पर लिखा है कि," नए घर में नई शुरुआत! आपकी शुभकामनाएँ हैं साथ! जय बिहार, जय भारत"

नीतीश ने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था और खुद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनावों में जेडीयू की करारी हार के बाद उन्होंने ये फैसला किया था।

सुविधाए भी कर दीं थीं वापस

इससे पहले नीतीश ने बिहार सरकार की दी सुविधा को भी वापस कर दिया था। उन्होंने लिखा था कि,"आज समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री को पद छोड़ने के पहले पांच वर्ष के दौरान स्टाफ की सुविधा देने का निर्णय लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि आज के संधर्भ में इस निर्णय का लाभ केवल मुझे ही प्राप्त होगा। अत: मै इस सुविधा को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार करता हूँ और साथ ही मैं सरकार से इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह करता हूँ। धन्यवाद।"

नए घर से मिलेगा नया उत्साह!

नीतीश कुमार अब संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने अभी से कवायद शुरू कर दी है।

देखने वाली बात ये होगी कि वे बिहार की जनता पर इस बार क्या जादू चला पाएंगे।
विज्ञापन

नीतीश की गाड़ी में क्या है खास?

गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि नीतीश कुमार की इस साधारण सी गाड़ी का नंबर बेहद खास है। वैसे आपने ये नंबर अक्सर जेम्स बॉंड की फिल्मों में ही देखा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें