पूर्व सांसद सतपाल मलिक ने बुधवार को बिहार के 38वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस्तीफे के बाद से बिहार के राज्यपाल का पद खाली था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
शपथ लेने के बाद मलिक ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, मैं उसे समझता हूं और उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा। गौरतलब है कि इससे पहले खुद रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह पद खाली था।
पढ़ें: घर में नहीं था शौचालय, ससुर को घसीटते हुए थाने ले गई बहू
बता दें कि सतपाल मलिक 1990 में राज्यमंत्री थे और तीन बार सांसद रह चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मलिक को राज्यपाल बनने पर बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच राज्यपालों और एक लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति पर 30 सितंबर को मुहर लगा दी।
Satyapal Malik takes oath as the governor of Bihar in Patna pic.twitter.com/7FYZVC8UiC
— ANI (@ANI) October 4, 2017
सतपाल मलिक को बिहार, रिटायर ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश, प्रोफेसर जगदीश मुखी को असम, गंगा प्रसाद को मेघालय और बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है।