फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में एम्बुलेंस न मिलने के कारण बच्चे की मौत, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की जांच की मांग

Sun, 12 Apr 2020 12:23 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के एक सरकारी अस्पताल में तीन साल के बच्चे की मौत की खबरों को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जांच कराने को कहा है। आयोग ने दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार पटना के अस्पताल ने जहानाबाद के एक परिवार को एम्बुलेंस मुहैया नहीं करवाई जिसके कारण दंपति को अपने बीमार बच्चे को लेकर 48 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल जाना पड़ा। बाद में बच्चे की मौत हो गई।

जहानाबाद के उपायुक्त और पटना के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा, मृत बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। कृपया बच्चे के माता पिता को शीघ्रता के आधार परउनके घर पहुंचाने का बंदोबस्त तत्काल करें। कानूनगो ने मामले के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिन के भीतर तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें