फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में 15 टीम तैनात की

Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार के सात जिलों एनडीआरएफ टीम तैनात (फाइल फोटो)
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में बिहार के सात जिलों में 15 उप टीम की तैनाती की है। पटना के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने शनिवार को बताया कि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर प्रदेश के सात जिलों सीवान, बेगूसराय, नवादा, गया, मुंगेर, पटना और नालंदा में कुल 15 उप टीम की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप टीम में छह बचावकर्मी शामिल हैं जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सामग्रियों से लैस हैं। विजय ने बताया कि इसके अलावा पूरे क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए उच्च शक्ति के फॉगर के साथ एनडीआरएफ की चार अन्य टीम तैनात की गई हैं।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सीवान में दो तथा नवादा और बेगूसराय में एक-एक टीम लगाई गई है। बिहार में शुक्रवार तक कोविड-19 के 60 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे अधिक 29 मामले सीवान में, मुंगेर में सात, पटना, गया एवं बेगुसराय में पांच-पांच मामले, गोपालगंज में तीन, नालंदा में दो तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर और नवादा में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में कोरोना संक्रमण के संदेह में अब तक 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें