फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अदालत में ग्रामीण को सुनाई मौत की सजा

Mon, 07 Jan 2013 10:22 AM IST
गया/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में मांडर गांव के जानकी दास यादव और औरवांटांड के श्रवण दास को अगवा कर अपनी जन अदालत में पेश किया। इसमें जानकी दास को मौत की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


सजा सुनाने के बाद अदालत में ही लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि श्रवण दास को मुक्त कर दिया गया। गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिल से पांच माओवादी मांडर गांव के जानकी यादव के घर पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर अगवा कर जंगल में ले गए।

उसी रात औरवांटांड गांव के श्रवण दास को भी अगवा किया गया। दोनों को शनिवार की रात पननवांटांड जंगल में लगाई गई जन अदालत में पेश किया गया। इसमें माओवादिओं ने जानकी यादव को लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


मारने के बाद माओवादिओं ने शव को मांडर गांव के समीप लाकर फेंक दिया। श्रवण दास से पूछताछ की गई, इसके बाद उसे मुक्त कर दिया गया। ऐसे पुलिस को सूचना है कि श्रवण दास माओवादिओं के चंगुल से भागकर कोठी थाना क्षेत्र में चला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें