फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में नक्सली हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत

Tue, 03 Dec 2013 07:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के हमले में मंगलवार को एक थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। नक्सलियों ने पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात पुलिस दल को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मृतकों में टंडवा पुलिस स्टेशन के आफिसर इंचार्ज अजय कुमार भी शामिल हैं। पुलिस कर्मी नबीनगर से टंडवा पुलिस स्टेशन लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने उत्तरी कोल नहर के पास बिछाई गई बारूदी सुरंग में धमाका कर दिया।

औरंगाबाद बिहार की राजधानी पटना से 200 किमी दूर है। साथ ही यह झारखंड के नक्सल प्रभावित जिले पलामू से लगा हुआ है। इस बीच राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी सात पुलिसकर्मियों की मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों में थानाध्यक्ष अजय कुमार के अलावा स्पेशल आग्जिलरी पुलिस (सैप) के पांच जवान तथा एक अन्य वाहन चालक शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

इससे पहले 17 अक्तूबर को जिले के खुदवा थाना के इसाय गांव के समीप नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में जिला पार्षद के पति समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

नक्सलियों ने जिले में पहली बार बारूदी सुरंग से विस्फोट कर पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया है।

शनिवार को नक्सलियों ने पूर्व मध्य रेलवे के जमालपुर स्टेशन के समीप साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी पर हमला किया था, जिसमें राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक जवान के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें