फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Bus Fire: चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, बिहार शरीफ से नवादा जा रही थी Bus

Thu, 13 Apr 2023 03:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में चलती हुई एक बस में अचानक आग लग गई। यह बस बिहार शरीफ से नवादा जा रही थी। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के बिहार शरीफ एरिया में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के चोरसुआ गांव के चोरसुआ पुल के समीप गुरुवार दोपहर चलती बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते उसमें सवार यात्री बस से कूद गए, जिससे उन लोगों की जान बच सकी।

विज्ञापन


अगलगी की घटना गोप ट्रांसपोर्ट नामक बस में हुई है। यह बस बिहार शरीफ से सवारियों को लेकर नवादा जा रही थी। तभी अचानक चोरसुआ गांव के चोरसुआ पुल के पास बस में आग लग गई। वहीं, आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस दल बल और दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सभी सवार सुरक्षित बस से निकल गए थे। चलती बस में आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, घटनास्थल से ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें