फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda murder: सड़क किनारे मिला युवक का शव, ईंट-पत्थर से सिर कूचकर की गई हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Apr 2024 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

प्रेम प्रसंग में हत्या की बात समाने आ रही है। मृतक की भाभी ने बताया कि चचेरे भाई की पत्नी से उसका अफेयर था। उन लोगों ने ही उनके देवर की हत्या की है।
विज्ञापन
विपिन कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत यारपुर गांव के राइस मिल के समीप का है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयमा गांव निवासी मुन्नी चौधरी के (25) वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बता रहे हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विपिन कुमार की भाभी उषा देवी ने बताया कि रात में देवर बिना खाना खाए बगल वाले घर में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह पता चला कि उनके देवर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि चचेरे भाई की पत्नी से उसका अफेयर था। उन लोगों ने ही उनके देवर की हत्या की है।

ईंट पत्थर से कूचा हुआ है सिर
युवक का सिर ईंट, पत्थर से कूचा हुआ है। पॉकेट से बाइक की चाबी बरामद की गई है, जबकि बाइक घर के पास ही खड़ी है।  हत्या कहीं अन्यत्र जगह करके युवक के शव को यारपुर गांव के राईस मिल के सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


कपड़े की दुकान चलाता था युवक
बिपिन कुमार गांव में ही कपड़े की दुकान खोल रखी थी। वह हर शाम हिलसा बाजार मार्केटिंग के लिए अपनी बाइक से जाता था और मार्केटिंग करने के बाद लौट जाता था। युवक के घर से एक किलोमीटर दूर उसका शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

वहीं, इस मामले में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बोल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें