फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पत्नी को घर बुलाने की जिद पड़ी भारी? नालंदा में युवक की मौत से मचा हड़कंप

Sun, 08 Nov 2026 02:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा में 22 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विक्रम कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके जाने और उसके वापस नहीं लौटने को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक, जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। विक्रम पेशे से ई-रिक्शा चालक था और इसी से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से ठीक पहले युवक ने मोबाइल से अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विक्रम की शादी करीब दो साल पहले नवादा जिले के रजौली निवासी प्रीति कुमारी से हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। पिछले 15 दिनों से प्रीति अपने मायके रजौली में रह रही थी। विक्रम लगातार उसे ससुराल लौटने के लिए कह रहा था, लेकिन उसकी पत्नी दो महीने बाद आने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फोन पर लगातार कहासुनी हो रही थी।

मोहल्ले के लोगों को फोन कर पत्नी ने दी थी अनहोनी की सूचना
मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले तक विक्रम बिल्कुल सामान्य लग रहा था और घर के लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद परिवार के लोग बाहर चले गए। इसी दौरान विक्रम कमरे में गया और फांसी लगाने की तैयारी करने लगा। वह वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को दिखा रहा था। पत्नी को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उसने घर के लोगों को सीधे फोन करने के बजाय गांव और मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों को कॉल किया। उसने बताया कि विक्रम फांसी लगाने जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा।

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में विक्रम को पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर पटना की हवा कैसी: राजधानी में कहां-कहां 200 के पार पहुंचा AQI, कौन सा इलाका सबसे प्रदूषित? जानिए

क्या कहती है पुलिस

विज्ञापन

नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पत्नी मायके में थी। फोन पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक अपनी पत्नी को तुरंत घर बुलाना चाहता था, जबकि वह दो महीने बाद आने की बात कह रही थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसमें फांसी लगाने से पहले बनाया गया वीडियो मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें