फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर नजर, 15 गश्ती दल और ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 08 Nov 2026 02:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

दीपावली सुरक्षा व्यवस्था, जिला प्रशासन, पटाखा मंडी, छाता बाजार, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 292 स्थानों पर पुलिस तैनाती, अग्निशमन यूनिट, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन निगरानी,
विज्ञापन
प्रशासन ने सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। आठ और नौ नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार स्थित पटाखा मंडी में लगातार 24 घंटे अग्निशमन यूनिट की तैनाती रहेगी। दीपावली पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिले को 14 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 292 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की तैनाती की गई है।

पूरे जिले में शांति, विधि-व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के 292 महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात मुख्य मार्गों पर 15 विशेष गश्ती दल तैनात किए गए हैं।

पूरे शहर और उसके प्रमुख प्रवेश एवं निकास बिंदुओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसके लिए जिला पुलिस इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से लगातार निगरानी कर रही है। इसे लेकर 24 घंटे निगरानी के विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना नागरिक आपातकालीन नंबर 112 पर दी जा सकती है। संवेदनशील बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: खड़े हार्वेस्टर से टकराया छात्रों से भरा ऑटो, इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की मौत; आठ घायल

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी दीपावली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सदर अस्पताल और सभी पीएचसी व सीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 24 घंटे एंबुलेंस, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इमरजेंसी और बर्न वार्ड को अलर्ट रखते हुए बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें