पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली नगर पंचायत में एक रहस्यमय बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीके मंडल ने कहा कि पिछली रात 35 वर्षीय जय नारायण राउत की उनके घर में ही मौत हो गई।
राउत का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन इससे मौत के कारणों का पता नहीं चला। मंडल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना ही एक महिला रीता देवी के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद रहस्यमय बीमारी के कारण दो महिलाओं सहित नौ लोगों की रविवार को बहरूपिया और फूलवरिया गांवों में मौत हो गई।
जिले की चिकित्सा अधिकारी मीरा वर्मा ने कहा कि लोगों की मौत के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आगे की जांच के लिए शव के विसर (अतड़ियों) को सुरक्षित रखा जाएगा।
उधर, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देसी शराब पीने से लोगों की मौत हुई जबकि राज्य की जद-यू सरकार सच्चाई दबा रही है।