फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम के दर्शन को पैदल अयोध्या चली युवा टोली; लोगों से अपील- 22 जनवरी को घर में जरूर जलाएं एक दीया

Sat, 13 Jan 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Ram Mandir Pran Pratistha: छत्तीसगढ़ से पैदल यात्रा पर निकले रामभक्त तरुण कुमार ने बताया कि पश्चिम देश में शांति और सद्भाव के साथ अब 500 वर्ष के इतिहास के पूरा होने की खुशी में अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में पैदल जा रहा हूं। वहां प्रभु राम से प्रार्थना करूंगा कि रामराज्य की स्थापना हो।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ और बिहार के मुजफ्फरपुर से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर चली युवा टोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश और दुनिया भर में उत्साह है। इसी दौरान में देश के अलग-अलग राज्यों से युवाओं की टोली अयोध्या जा रही है, जहां वे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसी बीच करीब छह युवाओं की टोली पैदल यात्रा कर मुजफ्फरपुर पहुंची। इसमें छत्तीसगढ़ से लेकर अलग-अलग जगहों के युवा शामिल हैं। सभी अयोध्या के लिए जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। अयोध्या के लिए नंगे पांव निकले युवा तीर्थयात्री भगवान राम के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। इनकी अपील है कि लोग 22 जनवरी को अपने-अपने घर में एक दीया जरूर जलाएं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से पैदल यात्रा पर निकले रामभक्त तरुण कुमार ने बताया कि पश्चिम देश में शांति और सद्भाव के साथ अब 500 वर्ष के इतिहास के पूरा होने की खुशी में अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में पैदल जा रहा हूं। वहां प्रभु राम से प्रार्थना करूंगा कि रामराज्य की स्थापना हो। बिहार के युवा भी मेरे साथ जुड़ने जा रहे हैं और सभी अयोध्या जाएंगे। यह पल ऐतिहासिक है और यह हमें प्रेरणा देती है देश में राम राज्य का।

विज्ञापन

 
वहीं, अयोध्या के लिए निकले समस्तीपुर जिले के युवा अनिरुद्ध यादव ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस खुशी में छत्तीसगढ़ के युवा के साथ हम लोग एक साथ होकर अयोध्या जा रहे हैं। यह पल बेहद ऐतिहासिक है और इसको विशेष बनाने के लिए हम लोग अयोध्या जा रहे हैं। साथ ही भारत के लोगों से अपील करते हैं कि वह इस दिन को ऐतिहासिक रंग देने के लिए अपने घर में एक दिया जरूर जलाएं।
विज्ञापन



 
पैदल अयोध्या जा रहे युवाओं की टोली में शामिल युवती अंजली गुप्ता ने बताया कि इन लोगों को पैदल ही अयोध्या जाते हुए सोशल मीडिया पर देखा था। उसके बाद इनसे संपर्क कर मैं भी साथ हो गई। मैं भी बेहद खुश हूं कि उनके साथ अयोध्या जा रही हूं और भगवान श्री राम का दर्शन करूंगी। यह पल बेहद ऐतिहासिक है और हम इस ऐतिहासिक दिन को देखेंगे और अन्य युवा से अपील करते हैं कि वे भी अयोध्या आएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें