फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: GPF राशि दिलाने के नाम पर हेड क्लर्क ने रिटायर कर्मी से मांगा कमीशन, 10 हजार लेते रंगे हाथ धराया

Tue, 17 Mar 2026 05:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी के कल्याणपुर पीएचसी में हेड क्लर्क को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया। वह रिटायर्ड कर्मी से GPF राशि दिलाने के नाम पर 2% कमीशन मांग रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार पीएचसी के हेड क्लर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेड क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का है, जहां कार्यरत हेड क्लर्क रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया।

GPF का पैसा दिलाने के नाम पर ले रहा था घूस

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हेड क्लर्क अपने ही विभाग के रिटायर्ड कर्मी भरत ठाकुर से जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) का लाभ दिलाने के बदले 2 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर वह फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा था, जिससे रिटायर्ड कर्मी को काफी परेशानी हो रही थी।

ये भी पढ़ें: गोड्डा में अंधविश्वास का खौफनाक खेल, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले में पीड़ित भरत ठाकुर ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर पीएचसी परिसर में ही आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें