फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑन-ड्यूटी सिपाही की जातिवादी रील वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Sat, 13 Dec 2025 09:30 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के सराय थाना में तैनात सिपाही मनीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान जातिवादी और आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सिपाही मनीष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सराय थाना में तैनात सिपाही मनीष कुमार का ऑन-ड्यूटी रहते हुए बनाया गया जातिवादी रील सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सिपाही ने ड्यूटी के दौरान जातिवादी और आपत्तिजनक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
विज्ञापन


सामने आए वीडियो में सिपाही मनीष कुमार को नाइट ड्यूटी के दौरान सरकारी वाहन से उतरकर जातिवादी और आपत्तिजनक गानों पर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। बताया जा रहा है कि सिपाही मनीष कुमार के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें जाति विशेष से संबंधित सामग्री दिखाई देती है। इन वीडियो में वह दिन और रात, दोनों ही समय की ड्यूटी के दौरान रील बनाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य वीडियो में सिपाही मनीष कुमार को नाइट ड्यूटी के दौरान सराय थाना परिसर से हाथ में हथियार लेकर बाहर निकलते हुए भी देखा गया है।

पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह के आपत्तिजनक और जातिवादी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से न केवल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि पुलिस की छवि को भी गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इन रीलों के सामने आने के बाद पुलिस के प्रति जनता का भरोसा प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें