फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Sep 2025 07:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता विजय कुमार सिंह ने दामाद रणजीत सिंह, उसके चाचा और बहन-बहनोई पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के पिता ने अपने दामाद और अन्य परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मनुआ निवासी रणजीत सिंह की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता विजय कुमार सिंह, जो सदर थाना के अदलपुर नौरंगाबाद निवासी हैं, ने अपने दामाद रणजीत सिंह, उसके चाचा और बहन-बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दामाद नशे का आदी था और अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।

विजय कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी चांदनी कुमारी की शादी रणजीत सिंह से की थी। शादी के बाद से ही वह नशे में धुत होकर बेटी को प्रताड़ित करता था। मृतका की छह महीने की एक बेटी भी है। परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी ससुराल पक्ष के लोग मिलकर चांदनी के साथ मारपीट करते थे। उस समय परिजनों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया था।

महिला के पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है। जब वे पहुंचे तो चांदनी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि नवविवाहिता की मौत इलाज के दौरान होने की सूचना मिली है। अब तक परिजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें