फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हाजीपुर में रेलवे लाइन किनारे तड़प रहा था पटना का युवक, चलती ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 05:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Vaishali News : पटना में मां से झगड़ा होने के बाद वह घर से निकल गया था। बहुत समझाने पर लौटने को तैयार हुआ, लेकिन ट्रेन से जाते समय हाजीपुर में वह गिर गया। 
विज्ञापन
घायल का ईलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर सराय थाना क्षेत्र के पटेरा के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सराय थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायल की पहचान पटना जिले के बिहटा निवासी सुनील प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सुनील प्रसाद ने बताया कि चार दिन पहले सौरभ अपनी मां से झगड़ा कर बाहर कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में मां ने फोन पर उसे समझाया, जिसके बाद सौरभ ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर की ओर से पटना जा रहा था। तभी सराय थाना क्षेत्र के पटेरा के निकट वह ट्रेन से गिर गया। इस दुर्घटना में सौरभ का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने जब उसे रेलवे लाइन के बगल में तड़पता देखा तो उन्होंने तुरंत सराय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घायल के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें