फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राशन लेकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Mar 2025 12:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना कैसे घटी, आइये जानते हैं। 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के शुभइ चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने पिकअप वैन को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया।

मृतक की पहचान
मृतका की पहचान सराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अब्दुल कादीर की 60 वर्षीय पत्नी आसमा परवीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह राशन का सामान खरीदने के लिए शुभइ चौक आई थीं। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें