फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नौकरी लगते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, प्रेमी के लिए पति-मासूम बेटी को छोड़ा; मां के गहने बेचकर पढ़ाया था

Thu, 12 Jun 2025 01:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: पंकज ने बताया कि जब वह पत्नी के पास 10 दिनों के लिए त्रिवेणीगंज गया था, तब उसे पत्नी के अन्य पुरुषों से भी संबंध होने की जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो पूजा ने उसे वहां से भगा दिया। दो वर्षों में पूजा मात्र चार दिनों के लिए अपने मायके आई, जबकि उसने पति और ससुराल से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली देसरी थाना क्षेत्र के चांदपुरा ओपी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक महिला ने अपने पति और चार वर्षीय मासूम बेटी को छोड़कर अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध बना लिया। मामला उजागर होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

पीड़ित पति पंकज कुमार साह, जो चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम गांव निवासी ब्रजकिशोर साह के पुत्र हैं। उन्होंने पत्नी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पंकज की शादी 10 फरवरी 2020 को समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव निवासी मनोज साह की बेटी पूजा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई, जो अब चार वर्ष की है।

पति का आरोप है कि पूजा को पढ़ाने-लिखाने के लिए उसने अपनी मां के गहने तक बेच दिए और अग्निशमन विभाग में नौकरी लगवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। वर्ष 2023 में पूजा की नियुक्ति फायर सर्विस में हो गई और उसकी पोस्टिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई। वहीं प्रशिक्षण के दौरान उसकी नजदीकियां आरा जिले के एक फायरमैन से बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में बदमाश बेलगाम, सीएसपी संचालक को गोली मारकर कैश लूटकर फरार

पंकज ने बताया कि जब वह पत्नी के पास 10 दिनों के लिए त्रिवेणीगंज गया था, तब उसे पत्नी के अन्य पुरुषों से भी संबंध होने की जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो पूजा ने उसे वहां से भगा दिया। दो वर्षों में पूजा मात्र चार दिनों के लिए अपने मायके आई, जबकि उसने पति और ससुराल से पूरी तरह नाता तोड़ लिया।

बाद में त्रिवेणीगंज से कुछ लोगों ने पूजा और उसके प्रेमी फायरमैन का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पंकज को भेजा। जब पंकज यह वीडियो लेकर अपने ससुराल पहुंचा तो वहां के लोगों ने उल्टे उसी को भला-बुरा कहा और धमकी दी कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

पीड़ित पति ने चांदपुरा ओपी में आवेदन देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि जिस पत्नी के भविष्य के लिए उसने अपनी सारी जमा-पूंजी लगाई, वही महिला नौकरी लगते ही बदल गई। इतना ही नहीं, उसने अपनी मासूम बेटी को भी छोड़ दिया। पंकज का कहना है कि अब बच्ची भी अपनी मां से नफरत करने लगी है और कहती है कि मम्मी गंदी है, मैं उनके पास नहीं जाऊंगी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, फिर भी पंकज और उसके परिजनों ने पूजा को पढ़ा-लिखा कर नौकरी दिलवाई। अब पत्नी की बेवफाई ने पूरे परिवार को मानसिक आघात पहुंचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें