फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 01:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि रानी को जहर खिलाया गया है। जब वे ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। लोकलाज और प्रतिष्ठा के डर से ससुरालवालों ने मामले को छुपाने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित पोज्हिया पिपर पाती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के कमरे में बिछावन पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जब मायके वाले पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था। ताला तोड़कर अंदर गए तो बेटी का शव मिला, जबकि पति और ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार थे।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज में कूलर और फ्रिज नहीं मिलने पर ससुराल वाले उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते थे। शादी वर्ष 2022 में सोनू राय, पिता धनेश्वर राय उर्फ लोहा राय, निवासी पोज्हिया पिपर पाती गांव से हुई थी। लड़की का नाम रानी कुमारी था, जो खजुरिया करताहा गांव के महेश राय की पुत्री थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  नौकरी लगते ही पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, प्रेमी के लिए पति-मासूम बेटी को छोड़ा; मां के गहने बेचकर पढ़ाया था    

परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि रानी को जहर खिलाया गया है। जब वे ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। लोकलाज और प्रतिष्ठा के डर से ससुरालवालों ने मामले को छुपाने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के बाद बेटी को दोबारा ससुराल में छोड़ दिया गया।

गुरुवार को अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब वे दोबारा पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। ताला तोड़कर घर के अंदर गए तो रानी का शव बिछावन पर पड़ा मिला। कमरे के आसपास लाठी, डंडे और ईंटें भी पड़ी थीं। इससे संदेह है कि रानी की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें