फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में 6.40 लाख की लूट, किराना दुकान कर्मचारी को गोली मारकर अपराधियों ने की वारदात

Mon, 21 Jul 2025 05:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। सुबोध की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल इलाजरत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित अमरपाली लीची जूस फैक्ट्री के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक किराना दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर 6.40 लाख रुपये लूट लिए।

घटना सोमवार को उस समय हुई जब बिदुपुर थाना क्षेत्र के हरि जीवन साह का पुत्र सुबोध साह (35) पासवान चौक स्थित इंडियन बैंक में नकद जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और रुपये लूटने की कोशिश की। जब सुबोध ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।

विज्ञापन


पढ़ें: भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा-भतीजे की मौत, तीन मजदूर बाल-बाल बचे; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। सुबोध की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। साथ ही औद्योगिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

औद्योगिक थाना प्रभारी ने बताया कि अमरपाली जूस फैक्ट्री के पास लूटपाट की घटना हुई है। पीड़ित की ओर से लूटे गए रुपये की राशि 6.40 लाख रुपये बताई गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें