अचानक चलते हुए पेट्रोल के टैंकर की केबिन में आग लग गई, जिसे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया है।
वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर-19 के पास से चलती तेल टैंकर की केबिन में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अचानक केबिन से निकल रहे धुएं के कारण चालक ने तुरंत अपनी सूझबूझ से ट्रक को रोक लिया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने धू-धू कर जल रहे ट्रक की आग बुझाने में सफल रही।
विज्ञापन
हालांकि, घटना स्थल पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस अधिकारी ने तेल टैंकर को जब्त कर थाने ले आया है। बताया गया है कि हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर पेट्रोल टैंकर जा रहा था। तभी अचानक से महात्मा गांधी सेट पाया नंबर-19 के पास ट्रक केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने अपनी साहस दिखाई और चलती तेल टैंकर ट्रक को रोक दिया और घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी है।
इस घटना में किसी बड़ी हताहत होने की खबर नहीं है। इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तेल टैंकर हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर जा रहा था, तभी उसके केबिन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगाई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। किसी बड़ी हटा होने की खबर नहीं है। तेल टैंकर को जब्त कर थाने लाई गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।