फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वैशाली में अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, घटनास्थल पर मौत; काम के लिए घर से पैदल निकला था मृतक

Sat, 11 Oct 2025 11:33 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पास अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
मृतक के परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के निकट अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर राजगीर एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया पंचायत के वृक्ष राय के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश राय के रूप में हुई है।

मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया कि अखिलेश राय पैदल मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा अपडेट, अमित शाह के साथ फोटो भी किया शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश राय पैदल मजदूरी के लिए जा रहे थे
घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि अखिलेश राय पैदल मजदूरी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया। मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। गंगा ब्रिज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें