फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: पूर्व मध्य रेलवे नियमित ट्रेनों में लगा रहा अतिक्ति कोच, अनारक्षित समर स्पेशल भी चलाई जाएंगी

Sun, 21 Apr 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे नियमित ट्रेनों में अतिक्ति कोच लगा रहा है। वहीं, अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन भी शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त कोच लगा रहा है।

विज्ञापन


1. गाड़ी संख्या 13228/13227 राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 22 अप्रैल 2024 से स्थायी तौर पर चेयरकार का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद यह ट्रेन 21 एलएचबी कोच से परिचालित होगी।
विज्ञापन

2. गाड़ी संख्या 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। यह सुविधा 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में 20 अप्रैल से 30 जून 2024 तक जबकि 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में 21 अप्रैल से एक जुलाई 2024 तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

 
अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
वहीं, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर निम्नलिखित समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 04497 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल को पटना से 21.30 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 04493 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 04411 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 04049 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 17.00 बजे आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी संख्या 09002 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को जयनगर से 02.00 बजे उधना के लिए प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 09092 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को जयनगर से 11.00 बजे उधना के लिए प्रस्थान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें