फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, तीन घायल

Thu, 07 May 2026 09:46 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

Bihar: बेतिया में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी 8 वर्षीय आश्मिता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर में बच्ची की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, आश्मिता अपने पिता उमेश साह, माता सिंधू देवी और भाई आर्यन कुमार के साथ बाइक से नेपाल के परसा जिला स्थित महुवन गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान इनरवा थाना क्षेत्र के पुढारी–नरकटियागंज मुख्य पथ पर पचामवा ईदगाह के समीप एक ट्रैक्टर ने साइड लेने के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आश्मिता की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: घर लौट रहे युवक से अपराधियों ने लूटी बाइक, विरोध करने पर पैर में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल माता-पिता और भाई को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें