तिरहुत स्नातक उपचुनाव का मतदान गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। वैशाली जिले में कुल 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से की गई है।
वहीं, तिरहुत स्नातक के उपचुनाव में कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तो तीन राजनीतिक दल के भी उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन एनडीए और जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तिरहुत स्नातक से विधान परिषद रहे देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हुई थी। वहीं, हाजीपुर के नगर परिषद मतदान केंद्र पर पहुंचे राजद के विधायक मुकेश रोशन ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। राजद विधायक ने कहा कि हमारी तीसरी कोशिश में हमारा नाम तिरहुत स्नातक चुनाव के वोटर लिस्ट में आया है। इससे पहले भी चुनाव में हमने दो बार अप्लाई किया था। लेकिन हमारा नाम रिजेक्ट कर दिया गया था। इस उपचुनाव में हमारा नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।
तिरहुत स्नातक चुनाव में विधायक ने धांधली का भी आरोप लगाया है। विधायक ने कहा है कि मतदान करने आए लोगों का मतदान सुबह में ही हो जा रहा है। यह मतदान कैसे हो जा रहा है। सरकार अपने पद की दुरुपयोग कर रही है। वहीं, विधायक ने कहा कि धांधली की बात है तो चुनाव आयोग को जांच करने की जरूरत है। वहीं, विधायक ने कहा है कि जो हमारी बात करेगा, हम उसको मतदान करेंगे। जो बेरोजगार भाइयों की बात रोजगार के लिए करेगा, हम उसको मतदान करेंगे। जो सदन में बेरोजगार भाइयों शिक्षित भाइयों के लिए बात करेगा, हमने इन मुद्दों पर मतदान किया है।