फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सड़क छोड़ पेड़ से जा टकराई गाड़ी, तीन की मौत; चालक जिंदा निकाला गया, मगर भाग निकला

Wed, 11 Feb 2026 10:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Accident News : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक फरार है। बताया जा रहा है कि सभी एक शादी समारोह में गए थे और नेपाल जाकर लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पूर्वी चंपारण जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है। घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग पर महादेवा मसान चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक के घटनास्थल से फरार होने की बात सामने आई है। चालक के शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जनकपुरी के बाद रोहिणी में हादसा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था बिरजू
विज्ञापन


मृतकों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के 55 वर्षीय विनोद प्रसाद, उनके चचेरे भाई 35 वर्षीय अनिल प्रसाद और 40 वर्षीय उपमुखिया गजेंद्र दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे पकड़ीदयाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया है कि विनोद प्रसाद के रिश्ते में एक लड़की की शादी पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा गांव में हो रही थी और कार्यक्रम घोड़ासहन के एक विवाह भवन में आयोजित था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पेड़ से टकराने के बाद उछल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें