Train Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेल कर्मी और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत स्टेशन पर एक रेल हादसा हो गया है। यहां शेंटरिंग के दौरान मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बोगियों को ट्रैक पर चढ़ाने के प्रयास में जुट गए। बताया जा रहा है कि ये तीन बोगियां तेल टैंकर की है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि एक महीने में तीसरी बार मुजफ्फरपुर में ऐसी घटना हुई है। बता दें कि एक महीने पहले भी इसी स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी ही हुई थी। इससे पहले स्लीपर लोड मालगाड़ी भी बेपटरी हो गई थी।