फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यूपी से पकड़ी गई महिला थाने की हाजत से फरार, शौच का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा

Tue, 21 Jul 2026 04:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: सीतामढ़ी नगर थाना से चैन स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। आरोप है कि उसने शौच जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के नगर थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। चैन स्नैचिंग के मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाई गई एक महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर हाजत से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार महिला की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शौच जाने का बहाना बनाकर हो गई फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला आरोपी ने पुलिसकर्मियों से शौच जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद उसे हाजत से बाहर लाया गया। उस समय थाना परिसर और मुख्य गेट पर ऑन ड्यूटी (ओडी) अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसी दौरान महिला ने मौका देखकर पुलिस को चकमा दिया और देखते ही देखते वहां से फरार हो गई। जब तक पुलिसकर्मियों को उसकी अनुपस्थिति का एहसास हुआ, तब तक वह काफी दूर निकल चुकी थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
थाने की हाजत जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह से आरोपी का फरार हो जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार महिला की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें