फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सुबह की सैर पर निकले पार्षद प्रतिनिधि की हत्या, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

Sat, 12 Sep 2026 09:59 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के डुमरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की चार अपराधियों ने आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। परिजन पहले हुई फायरिंग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केथरिया रामपट्टी गांव में शनिवार सुबह अपराधियों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। बैद्यनाथ महतो जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की पार्षद खुशदील देवी के पति थे। घटना सुबह करीब छह बजे की है, जब वे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। श्मशान घाट के पास बने एक बैठका में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए अंधाधुंध आठ गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद पुलिस टीम पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश
घटना की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय ग्रामीणों के भीषण आक्रोश का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर करीब 400 पुलिस जवानों की मौजूदगी के बावजूद उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल को खदेड़ दिया। इस हिंसक झड़प में लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक पुलिसकर्मी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात और पुलिस पर हुए हमले के बाद से पूरे इलाके में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है।

पहले भी घर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
इस हत्या के पीछे पुलिस की घोर लापरवाही और निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों के अनुसार, 28 अगस्त की रात भी बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो के घर पर हवाई फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्होंने एजाज और त्रिभुवन समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराकर दो खोखे भी पुलिस को सौंपे थे। इसके बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई करने के बजाय परिजनों से घटना का वीडियो साक्ष्य मांगती रही। पुलिस के इसी रवैये के विरोध में महज चार दिन पहले ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव भी किया था, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
फिलहाल डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बैद्यनाथ महतो की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है और वे बेखौफ अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें