फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पोकलेन के नीचे दबकर दिहाड़ी मजदूर की मौत; पोखर की खुदाई के वक्त मिट्टी ढहने से हुआ हादसा

Sat, 02 Mar 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में पोखर की खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन पलटने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पोकलेन पलटने का कारण अचानक मिट्टी का धंसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पोकलेन पलटने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के रीगा में पोखर खुदाई के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव की है। जहां पोखर के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। पोखर की खुदाई पोकलेन से कराई जा रही थी। जहां मजदूर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक पोकलेन पलट गया और पास में काम कर रहे मजदूर की उससे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर 500 रुपये की दिहाड़ी पर काम करने के लिए आए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जिले के सुप्पी प्रखंड के जमला परसा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, उक्त घटना की सूचना पर स्थानीय रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू टीम को बुलाया जा रहा है, जो मजदूर को बाहर निकाल सके। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार यादव ने पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मुकेश अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। शनिवार को मुकेश अपने गांव के बगल में खरसान गांव में काम करने आया था। जहां एक पोखर की खुदाई चल रही थी। सुबह से ही पोकलेन से पोखर की खुदाई की जा रही थी। पोकलेन से करीब 10 फिट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और पोकलेन पलट गया, जिसके नीचे दबकर मुकेश की मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें